Raipur Police Commissionerate : रायपुर वेस्ट जोन: पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग से अपराधियों में खौफ; अवैध शराब बेचते महिला गिरफ्तार

Raipur Police Commissionerate : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए रायपुर पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक महिला को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने भाठागांव, बंधवा पारा और बीएसयूपी कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की जांच की गई। इसी तलाशी अभियान के बीच पुलिस ने भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में घेराबंदी कर सुनीता अहिरवार (38 वर्ष) को दबोचा।

आरोपी महिला के पास से पुलिस ने 48 पौवा देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब जब्त कर ली और आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट प्रणाली का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार, अवैध शराब की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories