Paper Cup Health Risk : भोपाल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कागज़ के कपों में गर्म पेय पीने से बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन कपों के अंदर की प्लास्टिक लाइनिंग गर्म होने पर पिघलकर माइक्रोप्लास्टिक कण और रसायन छोड़ती है, जो लंबे समय तक सेवन करने पर कैंसर और हार्मोनल बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।
विभाग ने कहा है कि हाल के वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, कागज़ के कप में मौजूद यह “चिकनाई युक्त ज़हर” धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ये कप देखने में सुरक्षित लगते हैं, लेकिन गर्म तरल पदार्थ डालने पर इनकी प्लास्टिक परत टूटकर स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पहुंचाती है।
Paper Cup Health Risk : Read More : IND vs AUS 2nd T20 : 17 साल बाद मेलबर्न में भारत का सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते जीता मैच….
नागरिकों से अपील — अपना कप साथ रखें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घर से अपने पुनः उपयोग योग्य (Reusable) कप लेकर चलें। इसके लिए काँच, स्टील या चीनी मिट्टी से बने कप सबसे सुरक्षित विकल्प बताए गए हैं।
विक्रेताओं से भी अनुरोध
विभाग ने चाय, कॉफी और अन्य पेय विक्रेताओं से भी अपील की है कि वे प्लास्टिक-लाइन वाले डिस्पोजेबल कपों के बजाय पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें। इससे न केवल नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा।
Paper Cup Health Risk : Read More : West Bengal ASP Controversy : महिलाओं को शराब पीते देख शर्म आती है, समाज बर्बादी की ओर – बंगाल के ASP के बयान पर बवाल…
जागरूकता ही सुरक्षा
विभाग ने कहा है — “अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इस छोटी सी आदत में बदलाव करें। यह आपके लिए फायदेमंद है और पर्यावरण के लिए भी।”
इस अभियान का मुख्य संदेश है — “एक छोटा बदलाव = सुरक्षित भविष्य”
विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा — “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता है।”
(स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी जनजागरूकता संदेश)











