Health News : खांसी-जुकाम में क्या खाना चाहिए केला? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Rahul Goshwami

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : केला एक ऐसा फल है जिसे लोग लगभग हर मौसम में खाते हैं। लेकिन जब किसी को खांसी-जुकाम हो जाता है, तो अक्सर सलाह दी जाती है कि केला न खाएं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह बलगम बढ़ा सकता है। सवाल यह है कि क्या मेडिकल साइंस भी इस बात से सहमत है? इस विषय पर एलोपैथी और आयुर्वेद विशेषज्ञों की राय जानना जरूरी है।

क्या कहती है एलोपैथी?

सफदरजंग अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक सुमन के अनुसार, केले में विटामिन B6 और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। मेडिकल साइंस में ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि केला खाने से सर्दी-जुकाम होता है या बढ़ता है।

हालांकि, जिन लोगों को पहले से ज्यादा बलगम की समस्या रहती है, उन्हें केला खाने पर बलगम बढ़ने का अनुभव हो सकता है। लेकिन केला सीधे तौर पर खांसी-जुकाम को बढ़ाता है, ऐसा वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं है।डॉक्टर यह भी बताते हैं कि कब्ज की समस्या वाले कुछ लोगों को केले से परहेज करना चाहिए।

Read More : T20 World Cup टूर्नामेंट बीच में छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह! टूटा दुखों का पहाड़… किसे मिलेगा मौका

आयुर्वेद की क्या है राय?

दिल्ली सरकार के आयुर्वेद विभाग के डॉ. आर. पी. पराशर के अनुसार, आयुर्वेद में केले को ‘कफ बढ़ाने वाला’ और ठंडी तासीर वाला फल माना जाता है। इसलिए सर्दी के मौसम में या जिन लोगों की तासीर ठंडी होती है, उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों में कफ की प्रवृत्ति ज्यादा होती है, उनमें केला सर्दी-जुकाम के लक्षण बढ़ा सकता है। हालांकि सामान्य तासीर वाले व्यक्ति के लिए नॉर्मल परिस्थितियों में केला खाना हानिकारक नहीं है।

किन लोगों को परहेज करना चाहिए?

  • जिन्हें ज्यादा बलगम बनता है

  • एलर्जिक राइनाइटिस के मरीज

  • गले में संक्रमण या टॉन्सिल की समस्या वाले लोग

इन लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही केला खाना चाहिए।

केला खाने के फायदे

  • शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है

  • पोटैशियम से भरपूर, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

  • विटामिन B6 से इम्यून सिस्टम को मजबूती

  • फाइबर की अच्छी मात्रा, पाचन में सहायक

खांसी-जुकाम में केला पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है। यह व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति और लक्षणों पर निर्भर करता है। बेहतर होगा कि यदि लक्षण ज्यादा हों या पुरानी समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही आहार में बदलाव करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *