CG road accident : सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे दो आरक्षकों की मौत, भाटापारा में एसआई का हार्ट अटैक से निधन

Sanjay Sahu
CG road accident

CG road accident : बलौदाबाजार-भाटापरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। दोनों आरक्षक ड्यूटी पर जाने के लिए एक ही बाइक से निकले थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

CG road accident : जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे आरक्षक प्रशांतधर दीवान और धर्मेंद्र यादव बाइक से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वे वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड, थाना साजा, जिला बेमेतरा के निवासी थे।

CG road accident : हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रशांतधर दीवान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वे हथबंद में पदस्थ थे और नवागढ़, जिला बेमेतरा के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। जवानों की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG road accident : इसी बीच भाटापारा में पदस्थ उप निरीक्षक श्रवण कुमार नेताम का 23 फरवरी को हृदयाघात से निधन हो गया। उनका हाल ही में सितंबर 2025 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया था। उनके निधन से भी पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *