Tuesday, August 18, 2026
Home National IndiGo Flight Reduction : DGCA की सख्ती का असर : इंडिगो ने...

IndiGo Flight Reduction : DGCA की सख्ती का असर : इंडिगो ने 94 रूटों पर घटाईं 130 उड़ानें, 4 शहरों के बीच सेवाएं पूरी तरह बंद

Indigo
इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान जारी

IndiGo Flight Reduction : नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के कड़े निर्देशों के बाद भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ‘इंडिगो’ ने अपने घरेलू परिचालन (Domestic Operations) में लगभग 10 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर दी है। पिछले कुछ दिनों में हजारों उड़ानों के रद्द होने और परिचालन में आई भारी बाधा के बाद सरकार और रेगुलेटर के हस्तक्षेप पर यह कदम उठाया गया है। इस कटौती के कारण देश के 94 व्यस्त रूटों पर रोजाना चलने वाली लगभग 130 फ्लाइट्स कम हो गई हैं।

हवाई यातायात के आंकड़ों (Cirium Data) के अनुसार, इस कटौती का सबसे ज्यादा खामियाजा दक्षिण भारत के प्रमुख हवाई अड्डों को भुगतना पड़ा है। 29 दिसंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो ने सबसे बड़ी कटौती करते हुए 52 उड़ानें (26 प्रस्थान और 26 आगमन) कम कर दी हैं। इसके बाद हैदराबाद में 34 और चेन्नई में 32 उड़ानों की कमी की गई है। कोलकाता और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर भी शेड्यूल से 22-22 फ्लाइट्स हटा दी गई हैं।

रणनीतिक रूप से इंडिगो ने अपने सबसे व्यस्त और मुनाफे वाले रूटों को इस कटौती से सुरक्षित रखा है। दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु और मुंबई-बेंगलुरु जैसे हाई-ट्रैफिक रूटों पर फ्रीक्वेंसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि जहां बेंगलुरु और हैदराबाद में उड़ानों का अंबार कम हुआ, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट इस कटौती से पूरी तरह अछूता रहा और मुंबई में मात्र दो उड़ानें कम हुईं।

एयरलाइन ने छोटी दूरी के रूटों पर भी कैंची चलाई है। चेन्नई-मदुरै सेक्टर पर सबसे ज्यादा 5-5 उड़ानें कम की गई हैं, जबकि 72 रूटों पर एक-एक फ्लाइट कम हुई है। इस फेरबदल के दौरान इंडिगो ने चार रूटों पर अपनी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं, जिनमें गोवा-सूरत और चेन्नई-दुर्गापुर जैसे रूट शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here