Tuesday, August 18, 2026
Home Tech IRCTC Update : रेलवे का नया नियम लागू, रिजर्वेशन टाइमिंग में बदलाव...

IRCTC Update : रेलवे का नया नियम लागू, रिजर्वेशन टाइमिंग में बदलाव से यात्रियों को राहत

Indian Railway

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए आधार ऑथेंटिकेशन वाले यात्रियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इस नए नियम का उद्देश्य फर्जी अकाउंट्स, बॉट्स और दलालों पर रोक लगाकर असली यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ाना है। यह बदलाव केवल IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाने वाली ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा।

तीन चरणों में लागू होगा नया नियम

रेलवे ने आधार-ऑथेंटिकेटिड यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव बुकिंग विंडो को तीन फेज में लागू करने का निर्णय लिया है—

  • 29 दिसंबर 2025: 4 घंटे की विशेष विंडो (सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

  • 05 जनवरी 2026: 8 घंटे की विशेष विंडो (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)

  • 12 जनवरी 2026: 16 घंटे की विशेष विंडो (सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक)

इस अवधि में केवल आधार लिंक IRCTC अकाउंट धारक ही रिजर्व्ड टिकट बुक कर सकेंगे

Read More : Indian Railways Fare Hike : रायपुर से दिल्ली की ट्रेन यात्रा 28 रुपये महंगी! किराया अब 2343 रु., जानें पूरा गणित

काउंटर टिकट पर कोई असर नहीं

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह नियम रेलवे काउंटर से टिकट बुकिंग पर लागू नहीं होगा। यानी ऑफलाइन टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी।

आधार लिंक करने के बड़े फायदे

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने के बाद यात्री—

  • एक महीने में 24 टिकट तक बुक कर सकेंगे

  • मास्टर लिस्ट में पहले से डाटा होने से तेजी से बुकिंग कर पाएंगे

  • बॉट्स और फर्जी अकाउंट्स की वजह से होने वाली परेशानी से बच सकेंगे

IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें

  1. IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in पर लॉगिन करें

  2. My Account’ में जाकर Link Your Aadhaar पर क्लिक करें

  3. नाम और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें

  4. मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें

  5. प्रोफाइल पर ग्रीन टिक दिखने पर लिंक प्रक्रिया पूरी होगी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here