नई दिल्ली: पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े ने आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 26 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें फटकार लग गई।
अब समीर वानखेड़े ने अपने पहले रिएक्शन में कहा,
“मैं इन सब पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं बस एक बात कहूंगा – सत्यमेव जयते।”
उन्होंने कहा कि मुंबई में नशीली दवाओं के सेवन के मुद्दे पर जनता में जागरूकता पैदा करना जरूरी है। इसके लिए कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने वाले शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों, माताओं और धार्मिक नेताओं से संवाद कर उन्हें कानून की समझ देने की कोशिश की।
Read More : MP News : “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान : भैरुंदा में बच्चों ने लगाई समाज सुधार की अलख
दिल्ली हाई कोर्ट की बात
जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने पूछा कि समीर वानखेड़े ने यह मामला मुंबई की बजाय दिल्ली में क्यों दायर किया। वानखेड़े के वकील संदीप सेठी ने बताया कि शो दिल्ली की ऑडियंस के लिए प्रकाशित किया गया और इससे उनका नाम प्रभावित होता है।
हालांकि कोर्ट ने कहा कि यह मामला विचार करने योग्य नहीं है। वानखेड़े और उनके वकील को यह राहत दी गई कि केस में बदलाव करें और स्पष्ट करें कि मामला दिल्ली से जुड़ा है, तभी इसे दिल्ली में सुना जा सकेगा।
Read More : I Love Mohammed poster : बरेली बवाल – मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR
विवाद का कारण
सीरीज के पहले एपिसोड में एक अधिकारी को ड्रग्स का सेवन कर रहे लड़के को गिरफ्तार करते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग उस अधिकारी की तुलना समीर वानखेड़े से कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने शाहरुख खान, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।











