रायपुर। तेजी से उभरता एक्टिववियर ब्रांड टेक्नोस्पोर्ट ने रायपुर में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च किया है। यह कंपनी का मध्य भारत में दूसरा और देशभर में 18वां स्टोर है।
Read News : Rewa News : प्रॉपर्टी विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल…
कंपनी के सीईओ पुष्पेन माइती ने बताया कि रायपुर का यह स्टोर सिर्फ बिक्री केंद्र नहीं बल्कि ग्राहकों को ब्रांड अनुभव कराने का माध्यम होगा। 2,018 वर्गफीट क्षेत्र में बने इस स्टोर में Cotflex और Techno Dry जैसे हाई-परफॉर्मेंस फैब्रिक से तैयार प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए गए हैं।
Read News : World Hiking Team : विश्वशांति पदयात्रा दल ने कलेक्टर से की भेंट, 11 देशों में 4.52 लाख किमी की यात्रा पूर्ण
कंपनी ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 के अंत तक बिलासपुर, दुर्ग, भोपाल और जबलपुर सहित मध्य भारत में 8 और नए स्टोर खोले जाएंगे। टेक्नोस्पोर्ट का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक देशभर में कुल 50 आउटलेट्स खोले जाएं।
Read News : CG News : घरघोड़ा गणेशोत्सव : भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु, महिलाओं ने सजाई दीपमालिका सी थालियां
2007 में स्थापित टेक्नोस्पोर्ट आज किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले एक्टिववियर के लिए जाना जाता है और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।











