Wednesday, April 1, 2026
30.4 C
Raipur

T20 World Cup 2026 : स्कॉटलैंड की एंट्री से बदला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल, जानिए कब-कब खेलेगी ये टीम

T20 World Cup 2026 : नई दिल्ली। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया है। बांग्लादेश अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट कराने पर अड़ा था, लेकिन आईसीसी ने उसकी मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को मौका मिला। स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा गया है, जिसमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली पहले से शामिल हैं। इस बदलाव से ग्रुप-सी और ज्यादा रोचक हो गया है।

T20 World Cup 2026 : स्कॉटलैंड के ग्रुप मुकाबले

स्कॉटलैंड अपना अभियान वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू करेगा। इसके बाद टीम इसी मैदान पर इटली और इंग्लैंड से भिड़ेगी, जबकि आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

T20 World Cup 2026 : स्कॉटलैंड के मैच:

* 07 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता
* 09 फरवरी: बनाम इटली, कोलकाता
* 14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड, कोलकाता
* 17 फरवरी: बनाम नेपाल, मुंबई

T20 World Cup 2026 : शानदार आगाज करेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और पहले ही दिन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।

* पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स – कोलंबो
* वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड – कोलकाता
* भारत बनाम USA – मुंबई

घरेलू मैदान पर भारत का पहला मैच टूर्नामेंट के माहौल को तय करने वाला माना जा रहा है।

T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान महामुकाबला कब?

क्रिकेट प्रेमियों को सबसे ज्यादा इंतजार भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रहता है। यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा राजनीतिक हालात और पुरानी प्रतिद्वंद्विता के चलते इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी।

T20 World Cup 2026 : ग्रुप-सी में बढ़ा रोमांच

T20 World Cup 2026 : स्कॉटलैंड के शामिल होने से ग्रुप-सी में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यह एसोसिएट टीम एक बार फिर खुद को वैश्विक मंच पर साबित करने के इरादे से उतरेगी। आईसीसी के इस फैसले से टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं।

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप चरण के बाद सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े क्रिकेट महाकुंभ के रूप में सामने आएगा।

 

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories