CG NEWS; भारत माला परियोजना मुआवजा घोटाला: तीन आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश, शासन को 40 करोड़ का नुकसान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS; रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार तीन लोकसेवकों के खिलाफ विशेष न्यायालय (एसीबी), रायपुर में प्रथम पूरक चालान प्रस्तुत किया है। एसीबी के अनुसार आरोपियों की वजह से शासन को करीब 40 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

CG NEWS; गौरतलब है कि दिनेश पटेल (तत्कालीन पटवारी, हल्का नं. 49, ग्राम नायकबांधा), लेखराम देवांगन (तत्कालीन पटवारी, हल्का नं. 24, ग्राम टोकरो) एवं बसंती घृतलहरे (तत्कालीन पटवारी, ग्राम भेलवाडीह) को 29 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इनके विरुद्ध एसीबी में अपराध क्रमांक 30/2025 दर्ज है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी), 12 तथा भादवि की धारा 409, 467, 471, 420, 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज है।

CG NEWS; एसीबी द्वारा पेश पूरक चालान में बताया गया है कि तीनों आरोपियों से संबंधित मामलों में प्रथम दृष्टया शासन को कुल 39 करोड़ 65 लाख 89 हजार 257 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के विरुद्ध विवेचना अभी जारी है।

CG NEWS; घोटाले का तरीका

CG NEWS; जांच में सामने आया है कि लोकसेवकों, मुआवजा प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और अन्य आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र कर भारतमाला परियोजना रायपुर–विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर के भू-अर्जन प्रकरण में गंभीर अनियमितताएं कीं। इसमें शासन द्वारा अर्जित भूमि को पुनः शासन को विक्रय कर मुआवजा दिलाना, निजी भूमि का गलत मुआवजा देना, बैकडेट में बंटवारा एवं नामांतरण करना, भूमि स्वामी के स्थान पर अन्य व्यक्ति को मुआवजा देना तथा भूमि के कृत्रिम उपखंड बनाकर शासन को हानि पहुंचाना शामिल है।

CG NEWS; आरोपियों की भूमिका

CG NEWS; दिनेश पटेल की भूमिका
तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल ने खाता दुरुस्ती, प्रपत्र-10 और आपत्ति निराकरण जैसी प्रक्रियाओं में पद का दुरुपयोग किया। अवार्ड के समय अधिग्रहीत भूमि को कृत्रिम उपखंडों में विभाजित दर्शाकर अधिक मुआवजा दिलाने की स्थिति बनाई गई, जिससे शासन को लगभग 30 करोड़ 82 लाख 14 हजार 868 रुपये की क्षति हुई।

लेखराम देवांगन की भूमिका
लेखराम देवांगन ने खाता दुरुस्ती, प्रपत्र-10 और भुगतान प्रतिवेदन के माध्यम से प्रक्रिया में गड़बड़ी की। मूल खसरों को कृत्रिम उपखंडों में दर्शाकर वास्तविक देय राशि से कहीं अधिक मुआवजा भुगतान कराया गया, जिससे शासन को करीब 27 करोड़ 16 लाख 26 हजार 925 रुपये की क्षति हुई।

CG NEWS; बसंती घृतलहरे की भूमिका

CG NEWS; बसंती घृतलहरे ने अवार्ड चरण में मूल खसरों को कृत्रिम उपखंडों में विभाजित दिखाकर अधिक मुआवजा भुगतान की स्थिति बनाई, जिससे शासन को लगभग 1 करोड़ 67 लाख 47 हजार 464 रुपये की आर्थिक क्षति हुई।एसीबी के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और शेष आरोपियों के खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *