Sunday, September 27, 2026
Home Sports T20 World Cup 2026 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान! क्या बांग्लादेश...

T20 World Cup 2026 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान! क्या बांग्लादेश को फिर मिलेगा मौका…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहा ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बॉयकॉट करने पर विचार कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

पीएम से मुलाकात में उठा भारत मैच बॉयकॉट का मुद्दा

26 जनवरी को PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इस बैठक में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच को बॉयकॉट करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला शुक्रवार तक लिया जाएगा।

बॉयकॉट किया तो टूर्नामेंट से बाहर होगा पाकिस्तान

इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की चिंता और बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलता है, तो उसे T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया जा सकता है।
इतना ही नहीं, पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को ग्रुप-A में दोबारा शामिल किया जा सकता है।

बांग्लादेश की वापसी का रास्ता खुला

रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान हटता है तो बांग्लादेश को सभी मैच श्रीलंका में खेलने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि बांग्लादेश को पहले टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि वह अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में खेलना चाहता था। इस मुद्दे पर आईसीसी ने वोटिंग कराई थी, जिसमें बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था।

ICC समझौते का उल्लंघन पड़ेगा भारी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मैच से हटना आसान नहीं होगा।
अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो:

  • आईसीसी समझौते का उल्लंघन माना जाएगा

  • पाकिस्तान पर भारी जुर्माना लग सकता है

  • वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से निलंबन भी संभव है

ICC ने रखा है बैक-अप प्लान

सूत्रों की मानें तो आईसीसी पहले से ही इस स्थिति के लिए तैयार है। पाकिस्तान की राजनीति के बीच आईसीसी ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट की विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अब सबकी नजर शुक्रवार के फैसले पर

अब क्रिकेट जगत की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं, जब पाकिस्तान यह तय करेगा कि वह भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगा या नहीं। अगर PCB ने गलत कदम उठाया, तो यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक नुकसान साबित हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here