Swayambhu Baba Ashok Kharat : स्वयंभू बाबा अशोक खरात से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले में महाराष्ट्र पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर से पूछताछ की गई। यह पूछताछ शिरडी पुलिस थाने में की गई।
Swayambhu Baba Ashok Kharat : पुलिस के मुताबिक, अशोक खरात ने अलग-अलग नामों से 132 बैंक खाते खुलवाए थे, जिनके जरिए करीब 62.74 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। इनमें से एक खाता प्रतिभा चाकणकर के नाम पर भी खोला गया था, हालांकि उसका संचालन खुद अशोक खरात करता था। सभी खातों में नॉमिनी भी वही था और मोबाइल नंबर भी उसी का इस्तेमाल किया गया।
Swayambhu Baba Ashok Kharat : जांच में यह मामला तब सामने आया जब पुलिस जमीन हड़पने के एक केस की पड़ताल कर रही थी। आरोप है कि अशोक खरात, उसकी पत्नी कल्पना खरात और अन्य आरोपियों ने एक जमीन मालिक को 5.52 करोड़ रुपये का कर्ज देने के नाम पर उसकी जमीन हड़प ली। इस मामले में दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कल्पना खरात समेत अन्य आरोपी फरार हैं।
Swayambhu Baba Ashok Kharat : पुलिस ने कल्पना खरात के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि उसके देश छोड़कर भागने की आशंका है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद रूपाली चाकणकर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने साफ किया था कि उनका अशोक खरात के किसी भी वित्तीय लेनदेन या अवैध गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है।
Swayambhu Baba Ashok Kharat : इससे पहले अशोक खरात को 18 मार्च को नासिक पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आए, जिनमें यौन उत्पीड़न, जमीन हड़पना, वित्तीय अनियमितताएं और काला जादू के नाम पर ठगी जैसे मामले शामिल हैं।











