Surajpur News : आवास योजना में गिट्टी लें जाने पर बवाल अधिकारी का जनता जनप्रतिनिधि को धौंस दिखाने का आरोप विडियो शोशल मिडिया में वायरल

Sanjay Sahu

Surajpur News : सूरजपुर /विष्णु कसेरा : आवास योजना के हितग्राही को अपने निर्माणाधीन आवास में गिट्टी गिरवाना महंगा पड़ गया वहीं जनप्रतिनिधि को हितग्राही की वास्तविकता से अवगत कराना भी महंगा पड़ गया और उन्हें भी अधिकारी ने धौंस दिखाने में कसर नहीं छोड़ी और कहने लगे कि मैं तो सीएम का भी नहीं सुनुंगा,,,,दरअसल नगरपालिका सूरजपूर के मानपुर क्षेत्र में एक आवास योजना के लाभार्थी हितग्राही द्वारा आवास निर्माण का कार्य कराया जा रहा था जिसके लिए हितग्राही द्वारा जिरा गिट्टी एक ट्रैक्टर मंगाया गया था.

 

 

Surajpur News : जिसे खनिज विभाग के द्वारा जांच हेतु रोका गया और हितग्राही ने आवास योजना में ले जाने की बात कही,,,इस मामले में बहसबाजी व शोरगुल बढ़ती देख एक कार्यक्रम में शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेश साहु मामले को बढ़ता देख बिच बचाव करने पहुंचे व हितग्राही द्वारा आवास योजना में गिट्टी लें जाया जाना बताया,,,इस पर खनिज अधिकारी द्वारा रौबदार बातें करते हुए कार्यवाही की बात कही गई.

 

 

 

Surajpur News : इस पर भी जनप्रतिनिधि ने सहमति जताई व बातचीत के रवैए को शालिनता से करने कहा,,जहां इसको लेकर जनप्रतिनिधि ने खनिज अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया,,,,बहरहाल इस मामले के विडियो वायरल पर एक जिम्मेदार अधिकारी के इस रवैए को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है,,अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन के उच्च स्तर पर बैठे जिम्मेदार ऐसे अधिकारियों पर क्या कार्यवाही करते हैं यह तो देखने वाली बात होगी।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *