Surajpur News : जुए पर पुलिस की दबिश के दौरान कुएं में गिरा युवक, मौत के बाद भड़का आक्रोश; ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़…..

Parivesh
Surajpur News

Surajpur News : सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दीपावली के जश्न के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस को जुआ खेले जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

Surajpur News : पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। भागने के दौरान एक युवक संतुलन खोकर कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE : छत्तीसगढ़ की छात्राओं के लिए बड़ी सौगात : रायपुर में 12वीं पास छात्राओं को अब फ्री में कराई जाएगी बी-फार्मेसी की पढ़ाई…

जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, उनमें भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने जयनगर थाने में घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, उन्होंने सड़क को भी जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया।

READ MORE : Happy Diwali 2025 : सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं, कहा, अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का लें संकल्प

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करने की कोशिश में जुट गए। फिलहाल, पुलिस प्रशासन आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने और मामले को शांत करने का प्रयास कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *