Surajpur Crime News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पसला की है।
Surajpur Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात आरोपी युवक नशे की हालत में घर लौटा और विवाद करने लगा। गुस्से में आकर उसने अपने पिता दसरू सिंह पर गमछे से हमला कर दिया और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद से घर में मातम का माहौल है। परिजन बेसुध होकर रो-रोकर बदहवास हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













