Surajpur Accident : सूरजपुर। श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस सोमवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Surajpur Accident : यह हादसा लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत स्थिर है, जबकि अन्य को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
Surajpur Accident : जानकारी के अनुसार बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। गंगापुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
Surajpur Accident : पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Surajpur Accident : दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा स्थिति सामान्य होने पर बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें।











