Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

Sunera Thana Action : 3 साल से फरार 5,000 का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार; सुनेरा पुलिस ने मंदसौर के मुल्तानपुरा से दबोचा

Sunera Thana Action : शाजापुर (14 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाजापुर जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने गोवंश परिवहन के मामले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पहचान छुपाकर काट रहा था फरारी
पकड़ा गया आरोपी भूरिया पिता कानाधार (उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध गोवंश अधिनियम के तहत गंभीर मामला दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले तीन सालों से अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने उस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

घेराबंदी कर दबोचा
थाना प्रभारी अंकित मुकाती के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र की सक्रियता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। सटीक सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी भूरिया को धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी अंकित मुकाती के साथ उपनिरीक्षक बने सिंह नागर, रतनलाल चौहान, कपिल नागर, अर्जुन मीणा, रविंद्र राय, मनोज शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश भंडारी, सुनैना उमट और ज्योति जयसवाल का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

बुरे फंसे एक्टर धनुष! 10 साल पुराने मामले में 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds