Student Suicide Balod News : असफलता का खौफनाक अंत: छत्तीसगढ़ में एक और छात्र ने मौत को लगाया गले

0
85

Student Suicide Balod News : बालोद (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बोर्ड परीक्षा में मिली असफलता को एक छात्र सहन नहीं कर पाया। डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा निवासी 17 वर्षीय राजवीर बघेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगातार दूसरी बार फेल होने पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने मन की पीड़ा बयां की है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र और छात्र के परिवार में मातम छाया हुआ है।

उम्मीदें टूटीं और बढ़ गया मानसिक तनाव जानकारी के अनुसार, राजवीर ने पिछले वर्ष 2025 में भी 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें वह 6 विषयों में अनुत्तीर्ण रहा था। उस समय परिवार ने उसे ढांढस बंधाया और आगे बेहतर भविष्य का आश्वासन देकर दोबारा परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस वर्ष राजवीर को पास होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन 29 अप्रैल को जब परिणाम घोषित हुए, तो वह फिर से 5 विषयों में फेल हो गया। दोबारा मिली इस असफलता ने उसे गहरे मानसिक अवसाद में धकेल दिया।

शादी की खुशियों के बीच छाया सन्नाटा बताया जा रहा है कि राजवीर अपनी मौसी के घर एक शादी समारोह में गया हुआ था। रिजल्ट देखने के बाद से ही वह गुमसुम रहने लगा था। गुरुवार को वह अपने भाई अर्जुन के साथ घर लौटा। शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, जहाँ राजवीर का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस की जांच और सुसाइड नोट घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि परीक्षा में बार-बार मिल रही असफलता और उससे उपजा सामाजिक व मानसिक दबाव ही इस आत्मघाती कदम की मुख्य वजह है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here