Stock Market : हरे निशान में लौटा भारतीय बाजार….

Parivesh
Stock Market : हरे निशान में लौटा भारतीय बाजार....

Stock Market : मुंबई। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई और हरे निशान में खुलकर निवेशकों को राहत दी। सोमवार सुबह शुरुआती घंटों में आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market : सुबह 9:27 बजे सेंसेक्स 133 अंक चढ़कर 85,365 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 26,112 के ऊपर पहुंच गया। बैंकिंग क्षेत्र में भी तेजी जारी रही और निफ्टी बैंक 140 अंक उछलकर 59,007 के स्तर पर दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी हल्की बढ़त बनी रही।

READ MORE : Raipur ODI Match : भारत-द. अफ्रीका मैच के लिए छात्रों के टिकट आज से शुरू, ₹800 में मिलेगी टिकट; आईडी और UPI अनिवार्य

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाल के महीनों में एफआईआई की बिकवाली ने बाजार की रफ्तार रोक रखी थी, लेकिन अब स्थितियां फिर से रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ने के संकेत दे रही हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि FY27 में 15% से अधिक अर्निंग्स ग्रोथ बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।

सेंसेक्स पैक में आज के टॉप गेनर्स — इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक रहे। वहीं इटरनल, एमएंडएम, पावरग्रिड, बीईएल और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजारों से भी भारत को मिले सकारात्मक संकेत
बैंकॉक, सोल, जकार्ता और हांगकांग के बाजार हरे निशान में रहे, जबकि जापान और चीन ने कमजोरी दिखाई। अमेरिकी बाजारों में भी शुक्रवार को दमदार बढ़त देखने को मिली — डाउ जोंस और एसएंडपी 500 दोनों ऊंचे स्तरों पर बंद हुए।

READ MORE : Raipur DGP-IG Conference : देशभर से 550 अधिकारी आएंगे, सुरक्षा में CRPF और SPG तैनात….

इस बीच एफआईआई ने 21 नवंबर को 1,766 करोड़ की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 3,161 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सपोर्ट दिया।

कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत तेज संकेतों के साथ हुई है और निवेशकों में नई उम्मीदें जग गई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *