Sunday, March 22, 2026
31.1 C
Raipur

SP Ankita Sharma Rajnandgaon : राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा से मिली भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन की टीम, पुष्पगुच्छ से किया स्वागत

SP Ankita Sharma Rajnandgaon : राजनांदगांव। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) युवा मोर्चा की जिला इकाई ने जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसपी का आत्मीय स्वागत करते हुए जिले की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवम कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुश्री अंकिता शर्मा को फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया। पदाधिकारियों ने जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में सामाजिक सरोकारों के कार्यों में पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलने की बात कही।

मुलाकात के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने युवा टीम के उत्साह और स्वागत के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव आम जनता और देशवासियों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला महामंत्री नीलिमा साहू (सरपंच), जिला उपाध्यक्ष हनुमंत धनकर और मुरली साहू शामिल रहे। इन पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी साझा की और पुलिस प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद जताई।

इस सौजन्य भेंट के दौरान संगठन के जिला मंत्री घनश्याम मंडावी, मंडल अध्यक्ष मनीष धुर्वे, जितेंद्र बारीक, जिला प्रवक्ता रमेश साहू और जिला मीडिया प्रभारी आशीष साहू भी उपस्थित रहे। पूरी टीम ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories