HomeEntertainmentAnju Mahendru Birthday : कभी लव बर्ड्स हुआ करते थे अंजू महेन्द्रू-राजेश...

Anju Mahendru Birthday : कभी लव बर्ड्स हुआ करते थे अंजू महेन्द्रू-राजेश खन्ना! पागलों सी थीआशिकी

Date:

Related stories

Anju Mahendru Birthday : निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही। उनकी शादी भले ही डिंपल कपाड़िया से हुई हो, लेकिन उससे पहले उनका दिल जिस अभिनेत्री के नाम धड़कता था, वह थीं अंजू महेन्द्रू। आज अंजू महेन्द्रू अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर एक बार फिर उनके और राजेश खन्ना के अधूरे प्रेम की कहानी चर्चा में है।

मुंबई में जन्म, फिल्मों से शुरू हुआ सफर

अंजू महेन्द्रू का जन्म 11 जनवरी 1946 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। उसी दौर में राजेश खन्ना भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

Read More : इंदौर : तुलसीनगर–महालक्ष्मी नगर में चेन स्नेचिंग करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

जब देश दीवाना था ‘काका’ का

जिस समय राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए लड़कियां घंटों इंतजार करती थीं, उसी दौर में उनके दिल पर राज करती थीं अंजू महेन्द्रू। दोनों का रिश्ता करीब सात साल तक चला। यह रिश्ता इतना गहरा था कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।

प्यार में दिया था आलीशान बंगला

कहा जाता है कि राजेश खन्ना अंजू से बेहद मोहब्बत करते थे। उन्होंने अंजू को एक शानदार बंगला भी गिफ्ट किया था। राजेश खन्ना ने साल 1971 में अंजू को शादी के लिए प्रपोज भी किया था और इस रिश्ते को अंजू की मां की भी मंजूरी थी।

पजेसिव नेचर बना दूरी की वजह

हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। साल 1972 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अंजू महेन्द्रू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राजेश खन्ना बेहद पजेसिव थे। उनके पहनावे और लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर आपत्ति जताते थे। यही तनाव धीरे-धीरे रिश्ते में दरार बन गया।

अधूरी मोहब्बत, लेकिन अमर कहानी

भले ही यह रिश्ता शादी तक न पहुंच सका, लेकिन राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू की प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और यादगार लव स्टोरीज़ में गिनी जाती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here