Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

Fake Journalist : ग्रामवासियों की एकजुटता : ठगी और दबाव डालने वाले फर्जी पत्रकार को किया दंडित

बालोद : हल्दी–बेलोदी के पास स्थित ग्राम पंचायत सियनमरा के ग्रामीणों ने हाल ही में एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक नाराज़गी जताई, जिसे वे “निकम्मा, ठरकी और फर्जी” बताते हैं। आरोप है कि ग्राम सिर्राभाठा निवासी रूपचंद जैन, जो स्वयं को मीडिया कर्मी कहता है, बार-बार ग्रामीणों को गुमराह करता था और मामूली धनराशि तक की मांग करने से नहीं चूकता।

घटना के अनुसार, हाल ही में गाँव में कटवाए गए कंटीले वृक्ष के बाद रूपचंद जैन वहाँ पहुँचा और खुद को तथाकथित मीडियाकर्मी बताते हुए ग्रामीणों पर दबाव डालने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसने इस बहाने लोगों से वसूली करने की कोशिश की। इस पर नाराज़ होकर सभी ग्रामीणों ने बैठक बुलाई और मामले की चर्चा की।

Read News : Police Station Madhotal : वृद्ध पिता की हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश, पुत्र गिरफ्तार

बैठक में उपस्थित लोगों ने रूपचंद जैन को “फर्जी तथा कथित मीडियाकर्मी” करार देते हुए उसके रवैये की कड़ी आलोचना की। निर्णय लिया गया कि उसे 420 करार देते हुए दंडित किया जाए। ग्रामीणों ने तय किया कि रूपचंद जैन को सार्वजनिक रूप से अपनी गलती माननी होगी, सभी बुजुर्गों और गाँव के लोगों के पैर छूकर माफ़ी माँगनी होगी, और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं दोहराने का वचन देना होगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने उससे अर्थदंड भी वसूल किया, ताकि यह सबक सभी के लिए चेतावनी बने।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि ऐसे लोग समाज और गाँव दोनों के लिए नुकसानदेह हैं। वे न केवल मेहनत और सादगी का गलत फायदा उठाते हैं, बल्कि सच्चे पत्रकारों की छवि को भी धूमिल करते हैं। इसलिए यदि रूपचंद जैन भविष्य में इस तरह की गतिविधियाँ करता पाया गया, तो इसकी औपचारिक शिकायत सीधे प्रशासन को सौंपी जाएगी।

Read News : IND vs PAK : टॉस की जंग, जीत की कुंजी? दुबई में छिपे हैं चौंकाने वाले राज…

बैठक का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि गाँव की एकता, भाईचारा और ईमानदारी सबसे बड़ी ताक़त है। ग्राम पंचायत सियनमरा की सामूहिक कार्रवाई ने यह साबित किया कि ग्रामीण अपनी गरिमा और स्वाभिमान के लिए एकजुट होकर खड़े हो सकते हैं और फर्जी तथा ठगी करने वालों के खिलाफ आवाज उठाना आवश्यक है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories