Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

C.G News : सरगुजा- सीतापुर में दो पक्षों के टकराव ने लिया सांप्रदायिक रूप, 4 घंटे सड़क जाम

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच शादी समारोह में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। मामूली धक्का-मुक्की से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। शुक्रवार देर रात लोगों ने पुलिस के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना दिया। रात करीब 9 बजे शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन 1:30 बजे तक जारी रहा। इसके बाद आज सीतापुर नगर बंद करने का ऐलान किया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद
दो दिन पहले पैकरा समाज के एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। समारोह में कुछ युवक डांस कर रहे थे और उसी दौरान टेंट में काम करने वाले दो युवक भी डांस में शामिल हो गए। इसी बीच धक्का-मुक्की हुई और मामला बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

Read More : IND vs SA ODI: आज दोनों टीमों की नेट प्रैक्टिस, रोहित–कोहली नेट में उतरेंगे,सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

टेंट में काम करने वाले युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया, जिसके बाद दूसरी बार और ज्यादा संख्या में आकर उन्होंने फिर विवाद को बढ़ाया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी टेंट वालों को खोजने लगे, लेकिन वे वहां से गायब हो गए।

FIR में एक पक्ष को ही दोषी ठहराने का आरोप
घटना के बाद जब मामला थाने पहुंचा, तो पुलिस ने केवल एक पक्ष की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनकी शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और मामले में पक्षपात दिखाया।

इसी बात से नाराज उरांव समाज के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विशेष समुदाय के दबाव में काम किया है और उनकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Read More : Jabalpur News : बरगी के निगरी गांव में गंदे पानी का कहर: 100 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य सेवाएँ ठप

रातभर सड़क जाम
आक्रोशित लोगों ने रात 9 बजे से 1:30 बजे तक सड़क जाम कर दिया। कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रात को ही मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया।

सोशल मीडिया पर आज सीतापुर बंद की अपील वाला मैसेज वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति न बिगड़े।सीतापुर में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 36 बाइक जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस...

Related Articles

Popular Categories