Thursday, September 17, 2026
Home Chhattisgarh IND vs SA ODI: आज दोनों टीमों की नेट प्रैक्टिस, रोहित–कोहली नेट...

IND vs SA ODI: आज दोनों टीमों की नेट प्रैक्टिस, रोहित–कोहली नेट में उतरेंगे,सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

team india
रायपुर ODI से पहले रोहित–कोहली नेट में उतरेंगे

रायपुर. नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आगामी 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले की मेजबानी करने जा रहा है। मैच से दो दिन पहले ही खिलाड़ियों की हलचल तेज हो गई है और बुधवार को दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

दक्षिण अफ्रीका दोपहर में
जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे पहले अपने दिन की शुरुआत करेगी। दोपहर 12 बजे अफ्रीकी टीम मीडिया से रूबरू होगी, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक उनका नेट प्रैक्टिस सेशन निर्धारित है। टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे होगी, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी शाम 5 बजे से 8 बजे तक नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाएँगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की मौजूदगी से टीम इंडिया का अभ्यास सत्र खासा आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Read More : Viral Video : जवा थाना क्षेत्र में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, कांग्रेस पदाधिकारी पर ब्राउन शुगर बेचने का आरोप

मैदान पर सख़्त सुरक्षा व्यवस्था
वनडे मुकाबले के लिए DIG गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। छह IPS अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। खिलाड़ियों के होटल और स्टेडियम के आसपास सशस्त्र जवान तैनात हैं। लगभग 1500 पुलिसकर्मी, STF और RPF टीमें मैदान के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। टीमों के होटल से स्टेडियम तक आने-जाने के पूरे मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

पहली बार रायपुर में स्पाइडर कैम का इस्तेमाल
इस वनडे मैच में दर्शकों को हाई-क्वालिटी प्रसारण का अनुभव देने के लिए ब्रॉडकास्ट टीम पहली बार रायपुर स्टेडियम में स्पाइडर कैम का इस्तेमाल कर रही है। मैदान के मध्य में बड़े सेटअप के साथ स्पाइडर कैम लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्टेडियम में करीब 40 अल्ट्रा HD कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। दर्शक अब हर कोण से बेहतरीन दृश्य का आनंद ले सकेंगे।

Read More : Jabalpur News : बरगी के निगरी गांव में गंदे पानी का कहर: 100 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य सेवाएँ ठप

दर्शकों के लिए ट्रैफिक प्लान और पार्किंग व्यवस्था
रायपुर शहर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बलौदाबाजार तथा अन्य इलाकों से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं, ताकि भीड़भाड़ और जाम की स्थिति न बने। साईं अस्पताल पार्किंग, सेंध तालाब पार्किंग, परसदा और कोसा पार्किंग में वाहनों की व्यवस्था की गई है। वहीं पासधारी वाहनों के लिए A से G तक अलग-अलग पार्किंग सेक्टर बनाए गए हैं।

स्टेडियम फूड रेट लिस्ट भी जारी
दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में भोजन और स्नैक्स की कीमतें भी घोषित कर दी गई हैं। इसमें समोसा 60 रुपये, बर्गर 80 रुपये, कचौरी 50 रुपये और बिरयानी 150 रुपये में उपलब्ध होगी। चिप्स और आइसक्रीम एमआरपी पर बेचे जाएंगे।रायपुर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था होने से यह मैच दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है। दोनों टीमें तैयार हैं और दर्शक बेसब्री से 3 दिसंबर के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here