Friday, September 11, 2026
Home Madhya Pradesh Datia By Election 2026: ‘नई कांग्रेस को हाथ जोड़ना भी आता है...

Datia By Election 2026: ‘नई कांग्रेस को हाथ जोड़ना भी आता है और हाथ तोड़ना भी’, जीतू पटवारी के बयान से मचा सियासी घमासान,पुलिस-प्रशासन और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Datia By Election 2026: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी रण में पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं। लगातार हो रही जनसभाओं और रोड शो के बीच नेताओं की बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया में आयोजित चुनावी सभा के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए।

‘यह नई कांग्रेस है, हाथ जोड़ना भी जानती है और हाथ तोड़ना भी’

सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि अब कांग्रेस पहले जैसी पार्टी नहीं रही। उन्होंने कहा कि यह नई कांग्रेस है, जो अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना जानती है।उन्होंने मंच से कहा,”यह पुरानी कांग्रेस नहीं है। यह हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह और आप सभी कार्यकर्ताओं की नई कांग्रेस है। इसको हाथ जोड़ना भी आता है और हाथ तोड़ना भी आता है।”उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में शिवराज का दिखा ‘मामा’ वाला अंदाज, समर्थक ने कहा ‘आई लव यू’, मंच से बोले- ‘लव यू टू’, फिर उड़ाया फ्लाइंग किस

भाजपा पर लगाए चुनाव प्रभावित करने के आरोप

Datia By Election 2026: जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा दतिया उपचुनाव में हार के डर से बौखला गई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए बड़ी मात्रा में धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर के एक होटल से भाजपा का चुनावी संचालन किया जा रहा है और वहीं से कथित रूप से पैसे बांटे जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सार्वजनिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।

पुलिस अधिकारियों को भी दी चेतावनी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साथ जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है और निष्पक्ष चुनाव कराने के बजाय प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो कांग्रेस उसे भूलेगी नहीं।उन्होंने कहा कि,”2028 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। चुनाव में यदि किसी अधिकारी ने निष्पक्षता छोड़कर काम किया तो उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं को भी दी चेतावनी

Datia By Election 2026: जीतू पटवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों को भविष्य में जवाब देना होगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सतर्क रहने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की।

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 3 थाना प्रभारी PHQ अटैच, निष्पक्ष मतदान की तैयारी तेज

दतिया उपचुनाव में तेज हुआ सियासी संग्राम

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार बड़े नेताओं की सभाएं करा रही है, वहीं कांग्रेस भी प्रदेश नेतृत्व के साथ पूरी ताकत झोंक रही है।जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं और उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं।

फिलहाल उनके बयान के बाद दतिया की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि इस बयान पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और चुनाव आयोग या प्रशासन इस मामले को किस तरह देखता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here