Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

Singrauli News: जनता से सीधा संवाद करते हुए देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम बोले “आपकी समस्या, हमारा संकल्प”..

Singrauli News: सिंगरौली : सिंगरौली देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने आज बंधा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों (बंधा, देवरी, पीड़रवा, तेंदुआ) का दौरा किया और क्षेत्रवासियों एवं कोल ब्लॉक से प्रभावित परिवारों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान विस्थापन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं और किसानों की छुटी हुई संपत्तियों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई विधायक राजेंद्र मेश्राम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप सभी ने जिस खुलेपन और विश्वास के साथ अपनी समस्याएं मेरे सामने रखी हैं, वह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

Singrauli News: मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी समस्या का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों से कोई भी समझौता नहीं होगा और आपका हक किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि विस्थापन एक्ट में जिन संपत्तियों को शामिल नहीं किया गया है, उन्हें शामिल कराने और प्रभावित परिवारों को उनका संपूर्ण लाभ दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देवसर की जनता की आवाज़ को किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जाएगा, बल्कि और बुलंद किया जाएगा।

 

Singrauli News: मेश्राम जी ने कहा कि उन्हें जनता के आशीर्वाद और विश्वास से ही ताक़त मिलती है और यही ताक़त उन्हें हर चुनौती के सामने अडिग रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चाहे वह विस्थापन की समस्या हो, किसानों की भूमि और संपत्ति का मुआवजा हो या अन्य स्थानीय मुद्दे – हर विषय पर वे क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Singrauli News: इस मौके पर बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. वैश्य सहित एसडीएम, तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और उनसे ठोस समाधान की अपेक्षा जताई क्षेत्रवासियों ने बताया कि कोल ब्लॉक और खनन परियोजनाओं के कारण कई परिवार विस्थापन की कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।

 

Singrauli News: कई किसानों की संपत्तियां और जमीन अधिग्रहण में शामिल नहीं की गई हैं, जिससे उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस मुद्दे पर विधायक मेश्राम ने कहा कि वे इस लड़ाई को प्रदेश स्तर पर भी उठाएंगे और प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलवाकर रहेंगे जनता से सीधे संवाद की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और विधायक के प्रति आभार जताया। लोगों का कहना था कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी समस्याएं खुले तौर पर रखने का अवसर मिला है और अब उन्हें उम्मीद है कि उनके मुद्दों का समाधान होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories