Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

 Mp_Singrauli News: अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर बवाल, विस्थापित युवाओं ने लगाया दलालों के जरिए नौकरी देने का आरोप

 Mp_Singrauli News: सिंगरौली। गोरबी ब्लॉक बी स्थित अजंता राधा अर्थ मूवर्स ओबी कंपनी में भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थानीय विस्थापित युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रोजगार की तलाश में लंबे समय से प्रयास कर रहे युवाओं का आरोप है कि कंपनी मैनपावर की कमी के बावजूद उन्हें काम नहीं दे रही, जबकि बिचौलियों के जरिए बाहरी लोगों को भर्ती किया जा रहा है।

युवाओं का कहना है कि वे महीनों से नौकरी के लिए कंपनी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि फिलहाल कोई पद खाली नहीं है। वहीं दूसरी ओर, बाहरी क्षेत्रों के लोगों को काम पर रखे जाने की बात सामने आ रही है। युवाओं ने आरोप लगाया कि कुछ दलाल सक्रिय हैं, जो पैसे लेकर नौकरी दिलाने का भरोसा देते हैं और उसी आधार पर भर्ती की जा रही है।

विस्थापित युवाओं का कहना है कि रोजगार में प्राथमिकता देने के वादों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो लोग बिचौलियों के माध्यम से लेन-देन करते हैं, उन्हें ही काम मिल रहा है। इसी के विरोध में नाराज युवाओं ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है।

 Mp_Singrauli News: बताया जा रहा है कि भर्ती विवाद से जुड़े कुछ कथित मध्यस्थ इन दिनों साइट से दूर रहकर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इनमें ‘सतीश’ नाम का एक व्यक्ति भी चर्चा में है, जो कंपनी और युवाओं के बीच संपर्क का काम करता बताया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पहले कंपनियों को निर्देश दिए थे कि विस्थापित और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद कंपनी द्वारा भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। युवाओं ने मांग की है कि कार्यरत मजदूरों की सूची सार्वजनिक की जाए और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।

 Mp_Singrauli News: रोजगार नहीं मिलने से युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है और बाहरी श्रमिकों की भर्ती को लेकर विरोध तेज हो रहा है। हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन समय-समय पर काम बंद की स्थिति बन रही है। युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Related Articles

Popular Categories