Singrauli News : सिंगरौली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। जिले की एक बीमार लड़की रिंकु शाह को तत्काल B पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। जैसे ही यह जानकारी परमार को मिली, उन्होंने बिना देर किए खुद एक यूनिट ब्लड देकर उसकी मदद की।
Singrauli News : राजेंद्र सिंह परमार ने इस अवसर पर कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन समाजसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन पर जरूरतमंद की मदद करना ही उनके लिए सच्चा उपहार और सेवा का सही भाव है। परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने युवा मोर्चा अध्यक्ष के इस कदम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया और इसे मानवता की सच्ची सेवा करार दिया।











