Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

REWA : समान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली कफ सिरप तस्करों का गिरोह पकड़ा, 280 शीशी बरामद

रीवा । समान थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन नशीली कफ सिरप तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 280 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में कुख्यात इरशाद खान, हिमांशु शाहू और असरानी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इरशाद खान के खिलाफ रीवा जिले के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में भी उस पर 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं। वहीं, हिमांशु शाहू के खिलाफ पहले से 10 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि यह नशीली कफ सिरप अवैध नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइट: राजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds