Saturday, February 21, 2026
32.2 C
Raipur

Jabalpur Violence : सिहोरा में दो पक्षों में झड़प! अब तक 49 गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : जबलपुर जिले के सिहोरा में गुरुवार (19 फरवरी) रात करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच विवाद की घटना सामने आई। वार्ड क्रमांक-5 स्थित दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी, जबकि पास की मस्जिद में रमजान की नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान लाउडस्पीकर को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते तनाव का रूप ले लिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद बढ़ने पर पत्थरबाजी और मारपीट की घटनाएं हुईं। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपद्रवियों पर बल प्रयोग भी किया गया।

Read More : रीवा : दहशत में BSF जवान का परिवार, दबंगों पर सड़क रोकने का आरोप, बढ़ा तनाव

संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा

तनाव को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई गई है।सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। दोनों समुदायों के धर्मस्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद

घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, सुरक्षा कारणों से व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में शांति है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

जेल से रिहाई के बाद Rajpal Yadav ने शेयर किया पहला भावुक पोस्ट… फैंस को कहा- दिल से धन्यवाद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन...

Burhanpur News : भ्रष्टाचार की सड़क” खबर का असर, पूरी सड़क उखाड़ी, ठेकेदार को नोटिस

Burhanpur News : बुरहानपुर/गोपाल देवकर : “भ्रष्टाचार की सड़क”...

Singrauli News : आदर्श वार्ड की बदहाल सड़कें, जिम्मेदार कौन..?

Singrauli News : सिंगरौली/ सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के...

श्रीनगर में बड़ा हादसा! CRPF की गाड़ी गिरी नहर में, 7 जवान घायल, बचाव कार्य जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : श्रीनगर के डगपोरा इलाके में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds