Burhanpur News : भ्रष्टाचार की सड़क” खबर का असर, पूरी सड़क उखाड़ी, ठेकेदार को नोटिस

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर/गोपाल देवकर : “भ्रष्टाचार की सड़क” शीर्षक से दिखाई गई खबर का बड़ा असर हुआ है। बुरहानपुर जिले के मांडवा-नेपानगर मार्ग पर दो दिन में उखड़ने वाली डामरी सड़क के मामले में अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने सड़क को पूरी तरह उखड़वाकर दोबारा निर्माण कराया है और संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Burhanpur News : मांडवा ग्राम पंचायत में करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनी डामरी सड़क के दो दिन में उखड़ने का मामला जब मीडिया में प्रमुखता से उठा, तो प्रशासन हरकत में आया। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बाद अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके का पुनः निरीक्षण किया,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के जनरल मैनेजर सूरज सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाई गई थीं।

Burhanpur News : इसके बाद संबंधित हिस्से को पूर्णतः उखड़वाकर नई डामरी सड़क का निर्माण कराया गया है,साथ ही निर्माण एजेंसी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है, जिसमें तय समय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई की बात भी कही गई है। अब नजर इस बात पर है कि जांच और नोटिस के बाद क्या सख्त कार्रवाई होती है या मामला कागजों में सिमट कर रह जाता है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *