जेल से रिहाई के बाद Rajpal Yadav ने शेयर किया पहला भावुक पोस्ट… फैंस को कहा- दिल से धन्यवाद

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी भतीजी की शादी के लिए जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। कानूनी विवाद के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।

इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।” इस पोस्ट में उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया। उन्होंने किसी विवाद या नकारात्मक टिप्पणी का जिक्र नहीं किया, बल्कि केवल अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया।

क्या है पूरा मामला?

मामला साल 2012 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद वे रकम वापस नहीं कर सके।

Read More : गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! पत्नी को 1 थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं… जानें पूरा माजरा

साल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी राधा को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। शिकायतकर्ता को दिए गए सात चेक बाउंस होने के कारण उन्हें छह महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई गई।

हाईकोर्ट में अपील

2019 में सेशन कोर्ट ने सजा बरकरार रखी। इसके बाद राजपाल यादव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जून 2024 में कोर्ट ने उनकी सजा निलंबित करते हुए बकाया रकम चुकाने के लिए “ईमानदारी से कदम” उठाने का निर्देश दिया।

हालांकि, फरवरी में हाईकोर्ट ने यह देखते हुए सरेंडर का आदेश दिया कि बकाया राशि (करीब 9 करोड़ रुपये) चुकाने का वादा पूरा नहीं हुआ।फिलहाल, अंतरिम जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *