Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur C.G News : मैनपाट के टाइगर पॉइंट में भीषण आग, दर्जनों दुकानें...

C.G News : मैनपाट के टाइगर पॉइंट में भीषण आग, दर्जनों दुकानें राख, मचा हड़कंप

0
102

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के टाइगर पॉइंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।

स्थानीय लोगों ने की बुझाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More : छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज मना रहे 62वां जन्मदिन, पूजा-अर्चना का विशेष कार्यक्रम

व्यापारियों को भारी नुकसान

इस आगजनी में छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनकी रोजी-रोटी का साधन मानी जाने वाली दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें धधकती नजर आ रही हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here