Sehore News: सुनील शर्मा/सीहोर: श्यामपुर (सीहोर): बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार और हिंसा के विरोध में आज सीहोर जिले के श्यामपुर प्रखंड और अहमदपुर में भारी जनआक्रोश देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।
Sehore News: कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हिंदुओं पर हो रहे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।











