Thursday, May 28, 2026
34.6 C
Raipur

CG NEWS: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश श्री शहाबुद्दीन कुरैशी तथा जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पीएलव्ही बालकृष्ण एवं थाना घरघोड़ा पीएलव्ही लवकुमार द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आम नागरिकों को उनके उपभोक्ता अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

CG NEWS: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता योजनाओं से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पीएलव्ही द्वारा बताया गया कि आज के समय में उपभोक्ताओं को ठगी, मिलावट, घटिया वस्तुएँ, भ्रामक विज्ञापन एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकार मित्रों ने बताया कि इस कानून के अंतर्गत उपभोक्ताओं को निम्नलिखित अधिकार प्राप्त हैं—

📍 सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण वस्तु प्राप्त करने का अधिकार
📍 सही जानकारी प्राप्त करने का अधिकार
📍 अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं न्याय पाने का अधिकार
📍 अनुचित व्यापार व्यवहार से संरक्षण का अधिकार साथ ही यह भी बताया गया कि उपभोक्ता अपनी शिकायतें जिला उपभोक्ता आयोग, राज्य उपभोक्ता आयोग अथवा राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में दर्ज करा सकते हैं।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि नालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है।
🔹निःशुल्क विधिक सहायता योजना – गरीब, महिलाएँ, बच्चे, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक आदि को मुफ्त कानूनी सहायता।
🔹लोक अदालत अभियान – आपसी समझौते से त्वरित एवं सस्ता न्याय।महिला एवं बाल संरक्षण योजनाएँ – घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, बाल अधिकारों से संबंधित सहायता। लोगों को पर्चे बांट कर उन्हें मौलिक अधिकारों, उपभोक्ता अधिकारों, महिला एवं बाल अधिकारों, साइबर अपराध तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories