Balrampur News: बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत संकुल शिवरी के तहत कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बरती कला में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रदेशभर में शिक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संकुल क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और पालकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
Balrampur News: कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और छत्तीसगढ़ राज्य गीत का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक भावना से सराबोर हो गया।
नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत
Balrampur News: शाला प्रवेश उत्सव के दौरान पिछले कक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन, शिक्षा और संस्कार पर जोर
Balrampur News: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री मुकेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और समाज में अच्छा नागरिक बनने की अपील की।
जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की रही उपस्थिति
Balrampur News: इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमपाल पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विजय चौरसिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी
Balrampur News: कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें प्राचार्य कौशिक पटेल, वरिष्ठ शिक्षक, प्रधान पाठक लवलेश पटेल कामिल तिर्की, व्याख्याता संध्या शुक्ला, मनीषा वर्मा, शिक्षक राजेश पन्ना, उमाशंकर पैकरा, प्रधान पाठक सुरेंद्र कुशवाहा, विजय रजक अगस्त भारती, अखिलेश पटेल, उर्मिला सिंह एवं परमानंद पटेल (CAC) सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
शिक्षा को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश
Balrampur News: कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। यह न केवल शिक्षा से जोड़ता है बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और संस्कार भी विकसित करता है।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, खुशी और शैक्षिक जागरूकता का माहौल देखने को मिला।







