Satish Shah : फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सतीश शाह के निधन से गम का माहौल

Satish Shah :मुंबई: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे निधन हो गया। 74 वर्षीय सतीश लंबे समय से बीमार थे। वे टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई और फिल्म ‘मैं हूं ना’ में प्रोफेसर की भूमिका के लिए मशहूर थे।

74 वर्षीय सतीश काफी समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। सतीश शाह अपने मशहूर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और फिल्म ‘मैं हूं ना’ के लिए जाने जाते थे। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा, फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है।

READ MORE : MP News : ईमानदारी की मिसाल: किशोर बस स्टाफ ने लौटाए लाखों के सोने के गहने और नकदी, यात्रियों ने किया सार्वजनिक सम्मान

Satish Shah Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम एक्टर सतीश शाह का निधन, 250 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम | Veteran actor satish shah passes away at 74

बॉलीवुड का जाना माना नाम थे सतीश शाह

74 वर्षीय दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है। पीयूष पांडे के निधन के बाद यह दूसरी बड़ी क्षति है। सतीश शाह ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई मशहूर कॉमेडी शो **‘साराभाई वर्सेस साराभाई’** में निभाए गए इंद्रवदन साराभाई के रोल ने। उनके ह्यूमर और टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। आज भी सोशल मीडिया पर उनके शो के क्लिप्स वायरल होते हैं। उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है, और फैंस उन्हें प्यार और सम्मान से याद कर रहे हैं।

READ MORE : Digvijay Singh : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दावा – ‘दवा कंपनियों ने बीजेपी को दिया 945 करोड़ का चंदा

सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी. 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी. कोरोना काल में उन्होंने वही कोविड का सामना किया था. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी. उनकी पहली पिक्चर ‘भगवान परशुराम’ थी. इसके बाद ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में वो नजर आए.

नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते हुआ निधन - Satish Shah passes away kidney issues sarabhai vs sarabhai main hoon na tmovp - AajTak

टीवी में किया बेमिसाल काम

Satish Shah : बॉलीवुड में सतीश शाह ने कई अलग-अलग फिल्मों में काम किया. लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में जो दम-खम उन्होंने दिखाया, वो एकदम अलग था. 1984 में आया उनका सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’, आज भी याद किया जाता है. इस शो के 55 एपिसोड में सतीश ने 55 अलग किरदारों को निभाया था. इसके बाद 1995 में आए शो ‘फिल्मी चक्कर’ में उन्हें प्रकाश का रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में काम किया. ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, दोनों में ही उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह संग जमी थी. माया साराभाई और इंद्रवदन साराभाई की नोकझोंक और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद थी.

शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ में सतीश शाह ने मजेदार किरदार निभाया था. वो मेजर राम के कॉलेज के प्रोफेसर बने थे, जो बच्चों से बात करते हुए उनके चेहरे पर थूकता है. उनका ये किरदार भी काफी चर्चित रहा था. सतीश शाह को इंडस्ट्री में कॉमेडी किंग के रूप में जाना जाता था. उन्होंने ‘रा वन’, ‘हमशकल्स’, ‘फना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘गुलाम ए मुस्तफा’ संग अन्य बड़ी फिल्मों में काम किया था.

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories