Satellite Valley : इंदौर : इंदौर के सेटेलाइट वैली (सेटेलाइट एनक्लेव) में प्लाट धारकों ने कथित घोटाले की शिकायत कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने रखी। शिकायत में कॉलोनाइजर अतुल सुराणा, अरुण डामरिया और पुष्पेंद्र ठाकुर पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने बंधक प्लाटों की अवैध बिक्री की और प्लाटों में हेरफेर किया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने वैली में प्लाट खरीदे और रजिस्ट्री एवं वलपमेंट चार्ज भी अदा किया, लेकिन अब तक प्लाटों पर निर्माण अनुमति नहीं मिली और बैंक लोन की सुविधा भी नहीं मिल रही है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि इस मामले पर संज्ञान लिया गया है और कार्रवाई जल्द शुरू होगी।











