Tuesday, March 3, 2026
28.7 C
Raipur

C.G News : सरगुजा में किसानों के नाम पर 1.92 करोड़ का लोन घोटाला, 8 अधिकारियों पर FIR के आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में पंजीकृत किसानों के नाम पर बड़े लोन घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपए का लोन निकाला गया।

इस मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 8 बैंक अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

1900 पन्नों की जांच रिपोर्ट में खुलासा

सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने इस पूरे मामले की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर की अध्यक्षता में संयुक्त जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने 1900 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है।

रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह, जोगीराम, सैनाथ केरकेट्टा (वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक), भूपेंद्र सिंह परिहार (तत्कालीन शाखा प्रबंधक), शिव शंकर सोनी (सहायक लेखापाल), ललिता सिन्हा (कैशियर), सुमित कुमार (सामान्य सहायक) और दीपक कुमार चक्रधारी (कंप्यूटर ऑपरेटर) को दोषी पाया गया है।कलेक्टर ने इन सभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा प्रदेश

किसानों को न्याय दिलाने की पहल

इस घोटाले के खिलाफ प्रभावित किसान पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे थे और शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान कलेक्टर ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

करीब दो महीने के भीतर जांच पूरी कर कार्रवाई के आदेश जारी किए जाने को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

सरगुजा जिले के अलग-अलग इलाकों में जिला सहकारी बैंक से जुड़े घोटालों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। हालांकि कई मामलों में जांच पूरी होने के बावजूद कार्रवाई लंबित रहने की बात भी सामने आई है।फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories