MP कांग्रेस में बड़ा संगठन विस्तार! 4 जिलों की कार्यकारिणी घोषित, जीतू पटवारी के निर्देश पर 88 नगर और 21 मंडल अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चार जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जबलपुर ग्रामीण, श्योपुर जिला, कटनी शहर और बड़वानी जिले की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है।

AICC की गाइडलाइन के अनुसार गठन

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की नई गाइडलाइन के अनुसार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। AICC ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि बड़े जिलों में अधिकतम 51 और छोटे जिलों में 31 से ज्यादा सदस्य जिला कार्यकारिणी में न रखे जाएं।इसी दिशा-निर्देश के तहत नई टीमों का गठन किया गया है।

Read More : C.G News : सरगुजा में किसानों के नाम पर 1.92 करोड़ का लोन घोटाला, 8 अधिकारियों पर FIR के आदेश

88 नगर अध्यक्ष और 21 मंडल अध्यक्ष नियुक्त

संगठन विस्तार के तहत आज 88 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही 21 मंडल अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।यह सभी नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई हैं।

जिला अध्यक्षों को मार्च में निर्देश

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों को मार्च महीने में अपनी-अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं।पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories