Monday, April 6, 2026
34.1 C
Raipur

Sanjeevani Kosh : जरूरतमंदों के लिए संबल बने पार्षद धनसिंह: मां दंतेश्वरी संजीवनी कोष से दो मरीजों को मिले 10-10 हजार के चेक

Sanjeevani Kosh : फकरे आलम खान/बचेली (दंतेवाड़ा): नगर पालिका बचेली के सबसे चर्चित और वरिष्ठ पार्षदों में शुमार धनसिंह नाग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनसिंह नाग की विशेष पहल पर आज दो गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को इलाज हेतु सरकारी सहायता प्रदान की गई।

पार्षद धनसिंह नाग ने व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए जिला कलेक्टर देवेश ध्रुव के माध्यम से ‘माँ दंतेश्वरी संजीवनी सहायता कोष’ से दो मरीजों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कराई। वार्ड क्रमांक 16 के रहने वाले हेमंत कुमार समरथ और श्रीमती सुमती सागर, जो दोनों ही किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। पार्षद की इस त्वरित पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से पीड़ित परिवारों को इलाज में बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि धनसिंह नाग बचेली के सबसे सीनियर पार्षदों में से एक हैं, जो लगातार चार बार से पार्षद चुनकर आ रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी पत्नी भी पार्षद के रूप में जनसेवा कर रही हैं। वार्डवासियों का कहना है कि चाहे सड़क, नाली या पुलिया जैसे निर्माण कार्य हों या रेलवे मुंडरा कैंप रोड के लिए शासन-प्रशासन और एनएमडीसी (NMDC) अधिकारियों से संघर्ष करना हो, धनसिंह नाग हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं।

प्रतिदिन सुबह-शाम अपने वार्ड का दौरा करना और लोगों की छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। रेलवे रोड के निर्माण के लिए डीआरएम (DRM) तक अपनी आवाज पहुँचाने वाले धनसिंह नाग ने अब स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर काम कर यह दिखा दिया है कि वे वास्तव में एक चहेते जनप्रतिनिधि क्यों हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Latest YouTube Shorts

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 'ऑपरेशन...

प्रयागराज महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने की शादी, शुरू की नई जिंदगी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुए...

Related Articles

Popular Categories