Sanjay Gandhi Hospital Viral Video : रीवा। विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह इलाज नहीं, बल्कि बघेली कलाकार शैलू शर्मा का सोशल मीडिया वीडियो है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है।
Sanjay Gandhi Hospital Viral Video : जानकारी के अनुसार, बघेली कलाकार शैलू शर्मा ने अस्पताल परिसर के भीतर ही एक रील वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गौरतलब है कि संजय गांधी अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू हैं — किसी मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडर को रहने की अनुमति होती है। इसके बावजूद अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में वीडियो शूट कैसे किया गया, इस पर सिक्योरिटी गार्ड्स और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, वीडियो शूट के दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ अटेंडरों और गार्डों के बीच कहा-सुनी भी हुई थी। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
READ MORE : Sanjay Gandhi Hospital : मामूली विवाद पर मां-बच्चे को ICU से निकाला, मीडिया के दखल के बाद फिर हुई भर्ती
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में वीडियो बनाने की अनुमति देना सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।











