Samrat Chaudhary : सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM

Sanjay Sahu
Samrat Chaudhary

Samrat Chaudhary : पटना : पटना में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें लोकभवन में शपथ दिलाई।नई सरकार में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

Samrat Chaudhary : शपथ से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से कड़ी कर दी गई थी.बिहार में यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुआ है। वे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा सदस्य हैं। फिलहाल नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है, जिसे लेकर आगे घोषणा की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *