Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

Rule Change 1st January: LPG से लेकर कार खरीदना तक महंगा, आज से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, जेब पर बढ़ेगा असर

Rule Change 1st January:नई दिल्ली: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश में कई अहम नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ने वाला है। 1 जनवरी से जहां एलपीजी के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों की कीमतों में इजाफा किया है। दूसरी ओर जेट फ्यूल सस्ता होने से हवाई यात्रा में राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं साल के पहले दिन से लागू हुए पांच बड़े बदलावों के बारे में।

Rule Change 1st January:पहला बदलाव: LPG Cylinder हुआ महंगा

नए साल के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर के मोर्चे पर महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जो अब 111 रुपये तक महंगा हो गया है।

ताजा संशोधन के बाद दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 1580.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये, कोलकाता में 1684 रुपये की जगह 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये की जगह 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये का हो गया है।

घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी 8 अप्रैल 2025 वाले दाम पर मिल रहा है।

इसी बीच दिल्ली-एनसीआर के लिए पीएनजी गैस कीमतों में कटौती की गई है। IGL ने घरेलू PNG पर 0.70 रुपये प्रति SCM की कमी की घोषणा की है। इसके बाद दिल्ली में कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM, गुरुग्राम में 46.70 रुपये और नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में 47.76 रुपये प्रति SCM हो गई है।

Rule Change 1st January: दूसरा बदलाव: हवाई सफर हो सकता है सस्ता

जहां एलपीजी महंगा हुआ है, वहीं जेट फ्यूल की कीमतों में कटौती से हवाई यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनियों ने ATF की दरों में कमी की है, जिससे एयरलाइंस की परिचालन लागत घट सकती है।

दिल्ली में ATF की कीमत 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। कोलकाता में यह 1,02,371.02 रुपये से घटकर 95,378.02 रुपये, मुंबई में 93,281.04 रुपये से घटकर 86,352.19 रुपये और चेन्नई में 1,03,301.80 रुपये से घटकर 95,770 रुपये कर दी गई है। किराए में कमी की संभावना बनी है, हालांकि अंतिम निर्णय एयरलाइंस कंपनियों पर निर्भर करेगा।

Rule Change 1st January: तीसरा बदलाव: कार खरीदना हुआ महंगा

Rule Change 1st January: नए साल के पहले दिन कार खरीदने वालों के लिए कीमत बढ़ोतरी की खबर आई है। कई बड़ी कार कंपनियों ने बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल लागत का हवाला देते हुए दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

मर्सिडीज-बेंज ने अपने सभी मॉडलों के दाम में 2% तक बढ़ोतरी की है। BMW ने भी अपनी कारों की कीमतें 3% बढ़ाई हैं। BYD ने Sealion-7 के दाम बढ़ाने की घोषणा की है, जबकि MG Motor पेट्रोल, डीजल और EV सभी वैरिएंट्स पर 2% तक का इजाफा कर रही है।

निसान ने अपनी कारों के दाम 3% और रेनो ने 2% बढ़ाए हैं। माना जा रहा है कि Honda Cars भी जनवरी माह में कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।

चौथा बदलाव: ऑस्ट्रेलिया को Zero Tariff निर्यात

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के तीन साल पूरे होने पर बड़ा निर्णय लागू हुआ है। 1 जनवरी 2026 से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय निर्यात के लिए अपनी सभी टैरिफ लाइनों को जीरो टैरिफ कर दिया है।

इसका अर्थ है कि भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले 100% उत्पादों पर अब कोई शुल्क नहीं लगेगा। इससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने की संभावना है।

Rule Change 1st January: पांचवां बदलाव: जनवरी में बंपर बैंक हॉलिडे

Rule Change 1st January: जनवरी का महीना बैंकों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है। RBI की सूची के अनुसार जनवरी 2026 में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर लागू होंगी। मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा, हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds