भोपाल। भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल : एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने इस हाई-वोल्टेज मैच का विरोध करते हुए कहा है कि “भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर अब भी रोक लगनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के जख्म भूलकर सिर्फ पैसों के लिए इस आयोजन को होने दे रही है।
भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल : पीसी शर्मा ने कहा कि पहलगाम हमले के पीड़ित भी मैच रुकवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 लोगों को मार दिया, वे आतंकी आज भी जिंदा हैं, फिर पाकिस्तान के साथ खेल की इजाजत क्यों दी जा रही है?
कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि “सिर्फ पैसे के लालच में भारत-पाकिस्तान मैच करवाया जा रहा है और वही पैसा मैच से मिलेगा।” उनके इस बयान के बाद क्रिकेट और राजनीति दोनों गलियारों में बहस तेज हो गई है।
Nishaanebaz.com is a trusted Hindi news portal delivering reliable, unbiased, and timely updates on politics, crime, education, health, sports, business, entertainment, technology, religion, and national news

© 2026 Nishaanebaz. All Rights Reserved.

