Saturday, August 15, 2026
Home National मोदी सरकार की सौगात : सिर्फ इतने रुपए में कर पाएंगे 7...

मोदी सरकार की सौगात : सिर्फ इतने रुपए में कर पाएंगे 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, फ्री में मिलेगा रहना-खाना

0
209
मोदी सरकार की सौगात
मोदी सरकार की सौगात

नई दिल्ली। मोदी सरकार की सौगात : शिवभक्तों के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। भारतीय रेलवे ने भगवान शिव के श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरुआत की है, जिसके जरिए देशभर में फैले सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं को रहने-खाने की सुविधा बिल्कुल मुफ़्त मिलेगी।

मोदी सरकार की सौगात : 12 दिन की यात्रा, 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन
यह पैकेज कुल 11 रात और 12 दिन का होगा, जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से ऋषिकेश से होगी और समापन 29 नवंबर को होगा। इस ट्रेन से श्रद्धालु ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे।

तीन श्रेणियों में किराया

  • इकॉनमी (स्लीपर): ₹24,100 प्रति व्यक्ति

  • स्टैंडर्ड (3AC): ₹40,890 प्रति व्यक्ति

  • कम्फर्ट (2AC): ₹54,390 प्रति व्यक्ति

क्यों है खास ये पैकेज?
भारत गौरव ट्रेन में कुल 767 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, ठहरने की सुविधा, सुरक्षा और गाइड की सेवा शामिल रहेगी। सरकार का दावा है कि इस पैकेज से श्रद्धालु बिना किसी चिंता के एक भव्य और दिव्य तीर्थयात्रा का अनुभव कर पाएंगे।

बुकिंग प्रक्रिया
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से पैकेज की बुकिंग की जा सकती है। यात्रियों को यात्रा के दौरान पहचान पत्र और कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ रखना होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here