MLA Purandar Mishra : न्यूड पार्टी पर भड़के विधायक पुरंदर मिश्रा, बोले– देर रात क्लब पार्टियों पर लगे रोक

0
339
MLA Purandar Mishra
MLA Purandar Mishra

MLA Purandar Mishra : रायपुर : राजधानी रायपुर में आयोजित कथित न्यूड पार्टी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने आयोजन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “महापाप” करार देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और संस्कार खत्म हो रहे हैं।

MLA Purandar Mishra : मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा, मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर रायपुर सहित प्रदेशभर में देर रात चलने वाली क्लब पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करूंगा। जो कुछ हो रहा है, वह हमारे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। आयोजकों को इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए।

MLA Purandar Mishra : बिजली बिल पर कांग्रेस पर निशाना

MLA Purandar Mishra : विपक्ष के बिजली बिल को लेकर उठाए सवालों पर विधायक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा, “जल्द ही पीएम सूर्य घर योजना लागू होगी, जिसके बाद बिजली को लेकर लोगों की चिंता खत्म हो जाएगी। हमारी योजना अगले 25 वर्षों तक जनता को मुफ्त बिजली देने की है।

 

 

MLA Purandar Mishra : पाकिस्तान को हराने का दिया संदेश

 

MLA Purandar Mishra : भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले को लेकर भी मिश्रा ने उत्साह जताया। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जवाब दिया था। आज हमारे खिलाड़ी भी चौकों-छक्कों के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दें और उन्हें लोहे के चने चबवा दें। इस पूरे बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है—क्या देर रात की क्लब पार्टियों और कथित अश्लील आयोजनों पर सरकार सख्ती से रोक लगाएगी या नहीं?

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here