Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, यात्रियों को भारी परेशानी

CG NEWS: बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, यात्रियों को भारी परेशानी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया है, जिससे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह जाम जिले के अंतिम छोर पर स्थित करिआम आरटीओ बेरियर के पास उस वक्त लगा जब एक ट्रक और ट्रेलर सड़क के बीचों-बीच फंस गए।

CG NEWS: नेशनल हाइवे पर फिलहाल निर्माण कार्य जारी है और हाल की बारिश के कारण सड़क के दोनों ओर कीचड़ फैल गई है। इसी वजह से भारी वाहनों का फंसना अब आम बात हो गई है, जिससे नियमित रूप से ट्रैफिक बाधित हो रहा है।

CG NEWS: बीती रात से जारी इस जाम की वजह से बिलासपुर से अमरकंटक, जबलपुर, अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ सहित उत्तर प्रदेश की ओर जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

CG NEWS: स्थिति को सामान्य करने के लिए स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, जब तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होता, ऐसे जाम की पुनरावृत्ति की आशंका बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here