Robbery Case Solved : बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सराफा व्यापारी से लूट करने वाले दो डकैत गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

0
52

Robbery Case Solved : बुरहानपुर: जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावरा चौकी इलाके में पिछले दिनों सराफा व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट और डकैती की वारदात को सुलझाने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है।

सुनसान इलाके में घेराबंदी कर की थी लूट घटना 3 अप्रैल 2026 की है, जब नेपानगर के सराफा व्यापारी रमेश ठाकुर नावरा बाजार से अपना कारोबार समेटकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डाबियाखेड़ा के पास सुनसान रास्ते पर 5 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रास्ता रोककर धमकाया और सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग, मोबाइल और बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए थे।

साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने विशेष टीम का गठन किया था। एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद ली। जांच के दौरान खकनार क्षेत्र के सुरेश सिसोदिया और हरसिंग जमरे पर संदेह होने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामदगी और फरार आरोपियों की तलाश पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 चांदी की चूड़ियां, 3 जोड़ी पायजेब, चांदी का कमरबंद, 12 नग चांदी के कांटे और एक हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here