Friday, June 19, 2026
29.5 C
Raipur

CG NEWS: नमो-नितिन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में खिला सुशासन का कमल – जितेन्द्र वर्मा

CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर जनवरी 2026 से मई 2026 तक दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर प्रवास कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में न केवल सशक्त प्रचार-प्रसार किया बल्कि चुनाव संचालन के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से नजर रखकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ मैनेजमेंट को मजबूत किया।

CG NEWS: इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के सानिध्य में उन्होने काम किया। जितेन्द्र वर्मा ने न केवल इस क्षेत्र में, बल्कि आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसंपर्क कर पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया है, उनकी मेहनत, संगठन कौशल और समर्पण ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो कार्यकर्ता आधारित राजनीति की सशक्त मिसाल है।

CG NEWS: पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की उल्लेखनीय विजय यह सिद्ध करती है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का संकल्प आज देश के हर कोने में जन-जन की आकांक्षाओं से जुड़ चुका है। यह परिणाम केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास, स्थिरता और पारदर्शिता के पक्ष में जनता का स्पष्ट जनादेश है। भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित दृष्टिकोण पर देश की जनता ने एक बार फिर अपना अटूट विश्वास जताया है।

CG NEWS: भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता एवं प्रभावी रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समर्पित मार्गदर्शन को जाता है। इन सभी के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास की ऐसी धारा प्रवाहित की है, जिस पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

CG NEWS: उन्होने बताया कि बंगाल में टीएमसी के गुण्डों का भय इस कदर जनता में व्याप्त था कि सबसे पहला और कठिन काम वहां की जनता को भरोसा दिलाना था कि ममता बनर्जी के गुण्डों से भयभीत हुए बिना अपने विकास और भावी पीढ़ी को अच्छा माहौल देने के लिए वोट डालें। राजनीतिक हिंसा के लिए बदनाम पश्चिम बंगाल में जनता ने भय और आतंक से बाहर आकर निडरता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

CG NEWS: श्री वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का राष्ट्रीय महत्व है क्योंकि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण राष्ट्र विरोधी ताकतें मजबूत हो रही थी और पश्चिम बंगाल को अवैध घुसपैठियों का स्वागत द्वार बनाकर देश की अखंडता को खतरे में डाला जा रहा था। संविधान और कानून व्यवस्था से परे जाकर काम करने वाली तानाशाही तुष्टिकरण वाली सरकार से देश की सुरक्षा को ताक पर रख दिया था। ऐसे हालातों में पश्चिम बंगाल में प्राप्त यह विजय विशेष रूप से कार्यकर्ताओं अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी की यह विजय इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की राजनीति को ही प्राथमिकता दे रही है।

CG NEWS: भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी ने कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता के परिश्रम को समर्पित है, जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाया। इस अवसर पर समस्त देशवासियों को उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा इसी प्रकार राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG VSK App: CG VSK ऐप पर हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस, लापरवाही पर रुकेगा वेतन!

CG VSK App: बेमेतरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

Related Articles

Popular Categories